About Us

देवता साहिब जीशर ननखड़ी तहसील के अंदर आने वाले रैक और सामत क्षेत्र के अधिष्ठाता है। दो नदियों के संगमके मध्य एकांत तट पर बसा देवता साहब का मंदिर अपने आप में आती मनोरम्य में तथा रमणीय है। देवता साहिब का वर्चस्व समूचे क्षेत्र में फैला हुआ है। ऐसे में यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि सभी लोगों को आने वाली गतिविधियों की जानकारी से अवगत रखा जाए. इसी उद्देश्य को पूर्ण करने के लिए यह आधिकारिक सूचना प्लेटफॉर्म बनाया गया है।

Why devtajisher.com/news?

इस प्लेटफार्म पर आपको मंदिर तथा देवता साहिब से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं सबसे पहले उपलब्ध करवाई जाती हैं। देवता साहब के क्षेत्र भ्रमण से लेकर, त्योहार मेलो आयोजनों तथा अन्य भंडारों आदि की सूचना आपको इस वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जाती है। इस न्यूज़ प्लेटफार्म पर आपकोइसके अलावा आसपास की घटनाओं गतिविधियोंसे भी अवगत करवाया जाता है।

देव संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह एक प्रयास है, जिसमें देव संस्कृति की मर्यादाओं की अनुपम करते हुए ही कार्यों को गति दी जाती है। यदि आपका हमारे प्रति कोई सुझाव है और हमारी त्रुटि को सुधारने के लिए हमसे जुड़ना चाहते हैं तो आप हमें कॉन्टैक्ट अस पेज में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

What You’ll Get Here ?

देवता साहिब जीशर से संबंधित एकमात्र आधिकारिक सूचना प्लेटफार्म जहां पर आपको निम्नलिखित जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है:

• रीति रिवाज और देव संस्कृति
• देव इतिहास और गाथा
• लोकगाथा और सनातन नियमावली
• त्यौहार और मेलो की जानकारी
• मंदिर, रमणीय स्थान और अन्य जगहों के बारे
• देव संस्कृति की विशेष जानकरी